Skip to main content

Naradsamvad

राज्य महिला आयोग की सदस्या बाराबंकी में सुनी महिलाओं की शिकायतें,सतरिख सीएचसी का किया औचक निरीक्षण ,गन्दगी देखकर लगाई फटकार-साफ सफाई के दिये कड़े निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(बाराबंकी)

Ad image

त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध :  अंजू प्रजापति

अधिकारियों को शिकायतों के समाधान कराने के दिए निर्देश

 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, महिला जनसुनवाई और समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाराबंकी पहुंची। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ डीआरडीए सभागार में पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनको कुल 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हए। जिसका समाधान कराने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों को सुनते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाये। जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में बना रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन-बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा के 1090, 181 का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बरों का उपयोग कर शिकायत कर सकती हैं। यदि उनको समय से न्याय नहीं मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय दिलाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ पल्लवी सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डी के श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, नायब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी  सुषमा सेंगर, बाल सरंक्षण अधिकारी हरीश सहित महिला थानाध्यक्ष व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  बंगाल की खाड़ी में बन रहा है गहरा दबाव, 17 नवंबर तक भीषण चक्रवात में बदलने की आशंका

अस्पताल, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण,साफ-सफाई के दिये निर्देश

ALSO READ  अमेठी में 16 साल की लड़की लापता, इंस्टाग्राम पर फोटो मिलने के बाद दो युवकों पर केस दर्ज

राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने बाराबंकी पहुँचने पर सर्वप्रथम कस्बा सतरिख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, चिकित्सकों की उपस्थिति व दवाओं की उपलब्धता देखी और मौके पर उपस्थित मरीजों से बातचीत की परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद सतरिख के प्राथमिक विद्यालय व उसी परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों से बातचीत की। परिसर में जलभराव की समस्या दूर करने व समुचित साफ-सफाई के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।इस दौरान ज़िले के तमाम आलाधिकारी भी चौकन्ने दिखे।

ALSO READ  अमेठी में शादी से इनकार पर भड़का युवक, बाजार में महिला के सिर पर ईंट मारकर किया गंभीर घायल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!