Skip to main content

Naradsamvad

Dalit family beaten with sticks by goons | दलित परिवार को दंबगों ने लाठी-डंडों से पीटा: जाति सूचक गाली देने का किया था विरोध, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज – Pilibhit News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

पीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दलित परिवार को दंबगों ने लाठी-डंडों से पीटा। - Dainik Bhaskar

दलित परिवार को दंबगों ने लाठी-डंडों से पीटा।

पीलीभीत के घुंघचाई कस्बे में एक दलित परिवार पर जातिगत हिंसा का मामला सामने आया है। घटना 12 अप्रैल की है, जब बांकेलाल अपने घर पर मौजूद थे। गांव के कुछ लोगों ने जाति सूचक गालियां देनी शुरू कर दी। जब बांकेलाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।

ALSO READ  बाराबंकी देवा मेला 2026 की तैयारियां पूरी, 120 CCTV कैमरे और 200 महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी सुरक्षा

आरोपियों ने बांकेलाल, उनकी पुत्री पूनम और उनके ताऊ लालाराम पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए। पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ALSO READ  अंकिता भंडारी केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से हिरासत में, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मामले में लालाराम, बबले और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ पूरनपुर प्रगति चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ALSO READ  यूपी मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पीएम मोदी से मांगी पत्रकारों के लिए नेशनल रजिस्ट्रेशन पोर्टल की सुविधा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!