Skip to main content

Naradsamvad

Commercial connection given without creating network | लखनऊ में जीटीआई उपकेंद्र के JE सस्पेंड: बिना नेटवर्क तैयार किए दिया था कॉमर्शियल कनेक्शन; जांच के बाद हुआ एक्शन – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ में चारबाग स्थित मवैया के एक अपार्टमेंट में बिना विद्युत नेटवर्क विकसित किए पांच किलोवाट का कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन देने के मामले में लेसा (LESA) ने सख्त कार्रवाई की है। जीटीआई उपकेंद्र के तत्कालीन जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार वर्मा को निलंबित कर

.

मामला उस वक्त उजागर हुआ जब अपार्टमेंट की निवासी मधु यादव ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। लेकिन SDO और JE ने यह कहते हुए कनेक्शन देने से इनकार कर दिया कि अपार्टमेंट में न तो बिजली लोड स्वीकृत है और न ही कोई नेटवर्क तैयार किया गया है।

ALSO READ  कानपुर में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी, CMO ने जागरूकता रैली से किया आगाज

मधु यादव ने इस विरोधाभास की शिकायत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल से की। एमडी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता दीपक कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया। जांच में सामने आया कि JE मनोज वर्मा ने पूर्व राज्यमंत्री को अवैध रूप से पांच किलोवाट का कॉमर्शियल कनेक्शन दे दिया था, वह भी बिना ट्रांसफॉर्मर और लाइन डाले।

ALSO READ  यूपी चुनाव 2027: निषाद पार्टी ने बीजेपी से मांगी 37 सीटें, अतरौलिया सीट पर बढ़ा विवाद

जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कनेक्शन काटा गया और JE को निलंबित कर दिया गया। अब यह मामला अन्य दोषियों की भूमिका की जांच के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है।

ALSO READ  बुलंदशहर में तीन साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, पुलिस को तंत्र-मंत्र के शक में महिला हिरासत में

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!