Skip to main content

Naradsamvad

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि प्रक्षेत्र रामनगर का किया औचक निरीक्षण

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

Ad image

अरहर की खराब फसल को देखकर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताई

रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा कृषि प्रक्षेत्र रामनगर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा निर्देशित किया गया की उच्च गुणवत्ता के बीज उत्पादन किये जाए जिससे प्रदेश में कहीं कोई बीज की समस्या ना हो एवं उच्च गुणवत्ता के बीज किसानों तक आसानी से पहुंचाये जा सके समय से फसल कटाई करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री शाही ने आगामी आने वाली फसलों को समय से बुवाई करने किसानों को भ्रमण कराने हेतु निर्देशित किया गया समय-समय पर उच्च अधिकारी फॉर्म का निरीक्षण करते रहे जिससे उच्च गुणवत्ता का बीज उत्पादन कराया जा सके।
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही अरहर की खराब फसल को देखकर नाराजगी व्यक्ति किया तत्पश्चात कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुवे बतायाअच्छे बीज का उत्पादन कराया जाए जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज प्राप्त हो सके।
इस मौके पर मौजूद संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या एके मिश्र को निर्देशित किया कि समय-समय पर कृषि क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे जिससे कर्मचारियो को सुगमता रहे। संयुक्त कृषि निदेशक मुख्यालय अनिल कुमार सागर को भी आवश्यक निर्देश दिए और समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। रामनगर उपजिला अधिकारी पवन कुमार से क्राफ्ट कटिंग का हाल जाना। इस औचक निरीक्षण के मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजितराम वर्मा ,सहायक विकास अधिकारी डॉक्टर दलबीर सिंह ,प्रक्षेत्र अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  मेरठ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने 36 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का किया तबादला
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!