Skip to main content

Naradsamvad

पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी की गोली मारकर निर्मम हत्या के विरोध में रामनगर के पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

Ad image

पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी सहित एक करोड़ रुपये व बच्चों की सुरक्षा का ध्यान दें सरकार

पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी के हत्यारों का एनकाउंटर हो,पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराए सरकार- के के शुक्ला

रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/राघवेंद्र मिश्र नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर बाराबंकी यूं तो बीजेपी की सरकार में लगातार पत्रकारों को गोदी मीडिया नाम से बुलाना एक आम बादशाह हो गया है लेकिन टोलरेंस वाली सरकार में जीरो बैलेंस के पात्रता कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यूपी के बाराबंकी के पड़ोसी जनपद सीतापुर से दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या से पूरे प्रदेश के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।यहां तमाम संगठन और समस्त पत्रकारों के द्वारा आवाज उठाने से सरकार ने शहीद पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी का ऐलान भी किया है।
जनपद सीतापुर के महोली तहसील क्षेत्र के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या में संयुक्त हत्यारों के एनकाउंटर की मांग उत्तर प्रदेश की सरकार से देश के तमाम पत्रकार और उनके संगठन कर रहे हैं और जनपद से लेकर तहसील स्तर तक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौपे जा रहे है ।ऐसे में सरकारी तंत्र पर सवाल भी उठ रहे हैं कि जब सरकार जीरो टॉलरेंस वाली है तो फिर जीरो टॉलरेंस की पत्रकारिता में माफिया क्यों पत्रकारों को शहीद करने में लगे हैं, सीतापुर जनपद के महोली निवासी राघवेन्द्र वाजपेयी की निर्मम हत्या को लेकर पत्रकारों में रोष है। सोमवार को जिले की कई तहसीलों और जिला मुख्यालय पर भी ज्ञापन सौपें गए है। पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी के हत्यारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की माग करते हुए, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ और उपजिलाधिकारी रामनगर को मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही शहीद पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
सोमवार को रामनगर तहसील के सभी पत्रकार एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी रामनगर कार्यालय पहुंचकर न्यायिक तहसीलदार महिमा मिश्रा को दिया गया।
जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। उक्त मांगों का ज्ञापन सोमवार को तहसील रामनगर में दर्जनों पत्रकारों ने पहुंचकर तहसील के मुख्य द्वार पर न्यायिक तहसीलदार महिमा मिश्रा को दिया गया।इस मौके पर दैनिक संदेश वाहक पत्रकार/एडिटर नारद संवाद कृष्ण कुमार शुक्ल,दैनिक जागरण पत्रकार चंद्र प्रकाश चौरसिया, जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया के जिला अध्यक्ष बी त्रिपाठी,राष्ट्रीय सहारा राम शंकर वर्मा , अमृतप्रभात संजय तिवारी, संदेश महल रामकुमार मौर्य , प्रभात नमन निरंकार त्रिवेदी, चर्चा आज की अशोक कुमार सिंह, तरुण मित्र ज्ञानेंद्र वर्मा, अमर भारती पंकज चतुर्वेदी, मोहनधारा एसपी शुक्ला, लोक भारती विशाल अवस्थी, अमृत विचार विवेक शुक्ला, अमर उजाला मुकेश शुक्ला, एनबीटी हरिओम अवस्थी, जनमोर्चा नीरज शुक्ल,रोहित संवाद आफताब आलम, जनसंदेश तौफीक, स्पष्ट आवाज अनूप पांडे, रोहित संवाद चैतन्य चालू, अमृत विचार जितेंद्र मिश्रा, अपना बाराबंकी गौरव मिश्रा विनायक गिरी , सहित भारी संख्या पत्रकार मौजूद रहे।।

ALSO READ  वाराणसी MLC चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV कैमरे 10 मिनट तक बंद रहने से मचा हंगामा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!