Skip to main content

Naradsamvad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई डी0सी0डी0सी0 कमेटी की बैठक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी)

बाराबंकी। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत सोमवार को लोक सभागार बाराबंकी में जिला सहकारी विकास समिति (डी0सी0डी0सी0) की निर्धारित बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डी0सी0डी0सी0 कमेटी के सदस्य मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि० बाराबंकी, स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन के प्रतिनिधि विपिन त्रिपाठी, जनरल मैनेजर जिला दुग्ध संघ, वरिष्ठ प्रबन्धक एल०डी०बी० आशीष शर्मा, फूड कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया बाराबंकी के पंकज पांगति, डी0डी0एम नाबार्ड श्रीमती श्वेता तथा सदस्य संयोजक लोकेश त्रिपाठी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता बाराबंकी उपस्थित रहे, बैठक में निर्धारित एजेन्डा पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया और अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में जनपद में बहुउद्देशीय पैक्स/प्राथमिक डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के गठन हेतु सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना को सर्वसम्मत से अनुमोदित किया गया।

ALSO READ  चुनाव आयोग ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से किया इनकार, RTI आवेदन पर दिया जवाब
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!