Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
INDIA गठबंधन के सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के दफ्तर कूच करेंगे, अखिलेश यादव के नेतृत्व में उतरेंगे सपा सांसद बाराबंकी में मंत्री सतीश शर्मा ने किया सेवा संकल्प अभियान का निरीक्षण, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के दिए निर्देश बाराबंकी के रामसनेहीघाट में अचानक बदला मौसम, ओलावृष्टि और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में लगाए 400 छक्के और बनाया बड़ा रिकॉर्ड यूपी सरकार दिसंबर सत्र में लाएगी नया पूरक बजट, महिलाओं और युवाओं के लिए होंगी बड़ी योजनाएं बाराबंकी: भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (दशहरी) का नगर पंचायत बांकी में प्रदर्शन
[post-views]

There will be no arbitrariness in opening washing centers and RO plants | धुलाई सेंटर, आरओ प्लांट खोलने में नहीं चलेगी मनमानी: गोरखपुर नगर निगम में कराना होगा पंजीकरण; कार्यकारिणी की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव – Gorakhpur News

[ad_1]

Ad image

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

गोरखपुर महानगर में धुलाई सेंटर एवं आरओ प्लांट के संचालन में मनमानी नहीं चलेगी। भूजल का दोहन रोकने के लिए अब नगर निगम में इसका पंजीकरण कराना होगा। मंगलवार को संपन्न नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। महानगर में चल रहे धुला

.

बढ़ा हाउस टैक्स जमा करने वालों को मिल सकती है राहत महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में जीआइएस सर्वे के बाद बढ़ा हुआ हाउस टैक्स जमा कराने का मुद्दा भी उठा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए सर्वे के आधार पर बढ़ा हुआ हाउस टैक्स जमा करने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। दो वित्तीय वर्ष का बढ़ा हुआ टैक्स जमा करने वालों का पैसा समायोजित करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। इसकी संस्तुति कार्यकारिणी ने कर दी। ऐसा हुआ तो लोगों को वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 का ही बढ़ा हुआ टैक्स जमा करना होगा। भाजपा पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने यह मुद्दा उठाया जिसपर कार्यकारिणी ने संस्तुति दी है। पार्षद वरीयता 5 लाख बढ़ाई जाएगी बैठक में वार्षद वरीयता को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 55 लाख करने पर सहमति बनी। इसमें से 50 प्रतिशत धनराशि निर्माण कार्यों पर तो 25 प्रतिशत जलकल के साथ पथ प्रकाश पर खर्च किया जा सकता है। बैठक में यह प्रस्ताव भी लाया गया था कि नगर निगम में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हाउस टैक्स एवं सीवर टैक्स से राहत दिया जाए। लेकिन कार्यकारिणी ने इसे नामंजूर कर दिया। यह प्रस्ताव अब शासन को भेजा जाएगा। नगर निगम के आवास में रहने वालों का बढ़ेगा किराया बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि नगर निगम के आवास में रहने वाले लोगों का किराया बढ़ाया जाएगा। इसके लिए किराया रिवाइज किया जाएगा। सम्पत्ति कर वसूली में तेजी के लिए निगम कार्यकारिणी ने डिजिटल पेमेंट पर 15 फीसदी तक छूट देने का निर्णय लिया है। निर्णय लिया गया कि पहली अप्रैल से 30 जून तक ऑनलाइन पेमेन्ट करने पर 15 प्रतिशत और अन्य माध्यम से भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं पहली जुलाई से 31 अगस्त तक ऑनलाइन पेमेंट पर 12 प्रतिशत और अन्य माध्यम से भुगतान पर 8 प्रतिशत की छूट देने की संस्तुति हुई। पुलिस विभाग को जमीन देने का प्रस्ताव शासन को गुलरिहा थाने के भवन आदि के रूप में नगर निगम की लगभग 1 एकड़ 95 डिसमिल जमीन पुलिस विभाग को देने के प्रस्ताव को कार्यकारिणी में रखा गया। इसे शासन को संदर्भित कर दिया गया है। राजस्व टीम की जांच में यह बात सामने आयी है कि गुलरिहा थाना का प्रशासनिक, आवासीय भवन एवं खेल मैदान मिलाकर लगभग 2 एकड़ जमीन पर कब्जा है।

1281 करोड़ रुपये आय का बजट मंजूर नगर निगम की तरफ से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1281.88 करोड़ रुपये के आय और 910.93 करोड़ रुपये के व्यय के बजट को मंजूरी दे दी। कार्यकारिणी ने टैक्स के साथ किराया बढ़ोतरी से आय में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामलों को लेकर नगर निगम ने पूर्व में एसडीएम दफ्तर के दो कर्मचारियों को निगम से वेतन देने का निर्णय लिया था। सदस्यों की तरफ से बैठक में कहा गया कि इन कर्मचारियों के बाद भी लंबित मामलों में कोई कमी नहीं दिख रही है। जिसके बाद कार्यकारिणी ने दोनों कर्मचारियों के नगर निगम से वेतन पर रोक लगाने की संस्तुति की।

सपा के सदस्यों का बहिष्कार जीआईएस सर्वे में मनमाने टैक्स को लेकर सपा के सदस्यों ने कार्यकारिणी का बहिष्कार किया। कार्यकारिणी सदस्य जुबेर अहमद और रमेश यादव ने पार्टी के निर्णय के आधार पर बहिष्कार किया। सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव का कहना है कि कार्यकारिणी सदस्यों की सुनवाई नहीं हो रही है। दो से तीन अधिकारी पूरे नगर निगम को मनमर्जी चला रहे हैं। महापौर की भूमिका भी शून्य दिख रही है। ऐसे में सपा के पास बहिष्कार से सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1529639
Total Visitors
error: Content is protected !!