[ad_1]
![]()
जिला पंचायत राज संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
जिला पंचायत राज अधिकारी सेवा संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश नवगठित कार्यकारिणी के रवि द्विवेदी अध्यक्ष और अविनाश श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी समरजीत यादव, उपनिदेशक (पंचायत), बस्ती मंडल ने सभी पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की।
.
जिन पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ उनमें अध्यक्ष पद पर रवि द्विवेदी, महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम, उपाध्यक्ष नीतेश भाँडेले, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, संगठन मंत्री श्रीकांत यादव, ऑडिटर श्रेया उपाध्याय शामिल हैं। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि द्विवेदी ने कहा, “हमारा संगठन जिला पंचायत राज अधिकारियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। हम सरकार और प्रशासन से संवाद स्थापित कर अधिकारियों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव ने कहा, “हम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहेंगे। अधिकारियों के कार्यस्थल की समस्याओं, पदोन्नति, सुविधाओं और कार्यभार संतुलन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। संघ की ताकत उसकी एकता में है और हम सभी सदस्यों के सहयोग से इसे और मजबूती देंगे।”
संघ ने लिया विकास और सहयोग का संकल्प नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए सहयोग देने की बात कही।
बैठक के अंत में अध्यक्ष रवि द्विवेदी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही निर्वाचन अधिकारी समरजीत यादव ने बैठक की समाप्ति की घोषणा की।
[ad_2]
Source link









