Skip to main content

Naradsamvad

Pathetic condition of Malethu Kanak station on Ayodhya-Prayagraj route | अयोध्या-प्रयागराज रूट पर मलेथू कनक स्टेशन की दयनीय स्थिति: प्लेटफॉर्म टूटा, अंधेरा छाया, पीने का पानी नहीं; महाकुंभ के दौरान सैकड़ों यात्री परेशान – Ayodhya News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

विजय पाठक| अयोध्या16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीकापुर मुख्यालय स्थित मलेथू कनक रेलवे स्टेशन की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। राम मंदिर निर्माण और आगामी प्रयागराज महाकुंभ के कारण यहां से रोजाना सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।

ALSO READ  बाराबंकी में सड़क हादसा: ऑटो की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत, वाहन जब्त

स्टेशन की दयनीय स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां प्लेटफॉर्म जर्जर है, चारों तरफ कूड़ा-करकट बिखरा पड़ा है और प्लेटफॉर्म पर झाड़ियां उग आई हैं। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। सबसे गंभीर समस्या रात के समय की है, जब पूरा स्टेशन अंधकार में डूब जाता है, जिससे विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर पहुँचा शक्तिकुंभ कलश, बहराइच में होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

इस रेलवे स्टेशन से होकर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं। स्थिति को देखते हुए पूर्व प्रधान संदीप तिवारी ने रेल मंत्री और डीआरएम को ट्वीट कर प्लेटफॉर्म पर प्रकाश व्यवस्था की मांग की। उनके ट्वीट के बाद रेलवे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को स्टेशन पर लाइटें लगवा दीं। हालांकि, अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी अभी भी बनी हुई है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  रामदेव का दावा: यूपी की राजनीति में ओवैसी की मौजूदगी से योगी आदित्यनाथ को होगा बड़ा फायदा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!