Skip to main content

Naradsamvad

रिश्वत लेते समय डीपीआरओ रंगे हाथ गिरफ्तार, हिरासत में लेकर टीम लखनऊ रवाना….

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

व्यूरो रिपोर्ट-मथुरा जिला पंचायत राज अधिकारी मथुरा किरण चौधरी को विजिलेंस टीम ने आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है। एक प्रधान द्वारा उनके ऊपर 70 हजार रुपए की घूंस लेने का आरोप है। गुप्त शिकायत मिलने पर लखनऊ से विजिलेंस टीम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित किरण चौधरी के घर पहुंची। इसके बाद उनको कार में बैठाकर ले गई है।विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि डीपीआरओ काम करने के बदले में दबाव बनाकर रिश्वत मांग रही हैं। किरण चौधरी अपनी पहुंच के चलते पिछले साढ़े तीन वर्ष से मथुरा जमी हुई थी टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ उनके घर पर छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रही महिला आईपीएस ने किरण चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया ।

ALSO READ  कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारत की शानदार शुरुआत, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने दर्ज की जीत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!