Skip to main content

Naradsamvad

नव वर्ष पर असन्द्रा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,चालान भी काटे और हिदायत भी दी…

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

बिनाहेलमेट और ट्रिपलिंग पर रखी सख्त नजर…न्यू ईयर को लेकर ड्रिंक एंड ड्राइव को भी समझाया

Ad image

 

राघवेन्द्र मिश्रा(नारद संवाद एजेंसी)

असन्द्रा। आज से वर्ष 2025 का आगाज़ हो चुका है ऐसे में लोग तमाम तरीके की पार्टी आयोजन करते हैं,जिसकी बजह से यातायात काफी बढ़ जाता है और कई बार लोग तेज रफ्तार, व नशे के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं।न्यू ईयर की शाम को थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा सुबेहा थाना वार्डर पर संघन बाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।थाना क्षेत्र के सुबेहा देवीगंज मार्ग पर गोमती नदी पुल (राजघाट) पर सतर्कता अभियान के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

नव वर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक असंद्रा के आदेशानुसार राजघाट पुल के पास उपनिरीक्षक ओमित कौशल के पुख्ता नेतृत्व में वाहन चेकिंग, सतर्कता अभियान चलाया गया। बाहन चेकिंग व सतर्कता के दौरान पुलिस ने वाहनों के चालान भी काटे और कईयों को कड़ी हिदायत भी दी, जिसमें पुलिस ने बिना हेलमेट, कान में फोन लगाकर एवम नशा कर के वाहन चलाने आदि को लेकर चालान काटे है। इस दौरान पुलिस ने कारों की भी जांच करते हुए तलाशी ली है। पुलिस के चेकिंग अभियान व सतर्कता से वाहन चालकों में हडकंप मचा रहा। साथ ही कई लोग चेकिंग से बचने के लिए सड़कों के किनारे पहले ही गाड़ी रोक कर खड़े दिखे।सतर्कता के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक ओमित कौशल और कांस्टेबल आनंद मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक असंद्रा ने बताया कि नव वर्ष पर किसी प्रकार का हुड़दंग या अप्रिय या अप्रत्याशित घटनाएं न हो इसके थाना क्षेत्र में पुलिस बल सक्रिय हैं, नववर्ष पर माहौल सुरक्षित रहे असंद्रा पुलिस उसके लिए सतर्क दृष्टि बनाए हैं। असंद्रा पुलिस लगातार क्षेत्र में गस्त कर रही है।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण मापने वाली नई लैब शुरू, डेटा के मुताबिक 25 प्रतिशत PM2.5 के लिए वाहन जिम्मेदार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!