Skip to main content

Naradsamvad

Delhi Triple Murder Case; Son Killed Mother Father And Sister | Neb Sarai News | दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस, बेटा हत्यारा निकला: मां-बाप, बहन का गला रेता; बहन के नाम प्रॉपर्टी होने के डर से साजिश रची

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
7 Min Read

[ad_1]

Ad image
  • Hindi News
  • National
  • Delhi Triple Murder Case; Son Killed Mother Father And Sister | Neb Sarai News

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के नेब सराय में 4 दिसंबर को पति-पत्नी और बेटी की घर में हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के नेब सराय में 4 दिसंबर को हुए ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा हो गया है। परिवार के 20 साल के बेटे अर्जुन ने ही पिता राजेश कुमार (51), मां कोमल (46) और बहन कविता (23) के मर्डर की साजिश रची थी। हत्या के बाद वो रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर चला गया। वापस आने के बाद उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को परिवार वालों की हत्या होने की बात बताई।

जॉइंट सीपी एस के सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अर्जुन ने अलग-अलग बयान दिए जिससे उस पर शक हुआ। इसके बाद अर्जुन ने पुलिस के सामने कबूला कि अपने परिवार वालों की हत्या की साजिश उसने ही रची थी।

आरोपी अर्जुन के पिता के साथ विवाद चल रहे थे। उसे डर था कि आर्मी से रिटायर्ड पिता पूरी प्रॉपर्टी बेटी के नाम कर देंगे। पिता उसे पढ़ाई के लिए बार-बार टोकते और बॉक्सिंग करियर में सपोर्ट नहीं करते। इस गुस्से में ही उसने परिवार की हत्या कर दी।

मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद अर्जुन ने पड़ोसियों को परिवार वालों की हत्या की जानकारी दी। वह पड़ोसियों के सामने रोता-बिलखता रहा।

ALSO READ  हरदोई: शादी रोकने के लिए युवती को तेजाब हमले और परिवार की हत्या की धमकी, केस दर्ज

सालगिरह के दिन हत्या करने की साजिश अर्जुन ने अपने परिवार वालों की हत्या की साजिश पहले से ही कर दी थी। उसने हत्या को अंजाम देने के लिए अपने मां-बाप की सालगिरह का दिन चुना। 4 दिसंबर को उसके माता-पिता अपनी 27वीं सालगिराह मना रहे थे।

इन दिन अर्जुन ने सुबह पहले बहन को मारा। इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई। कविता के शरीर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद उसने सो रहे पिता को मारा। आखिर में उसने मां पर वार किया जो बाकी दो मर्डर के समय बाथरूम में थीं।

आवाज न हो इसलिए गला काटा अर्जुन ने अपने परिवार वालों की हत्या के लिए पिता का सर्विस नाइफ (चाकू) चुना। हत्या करते समय शोर न हो इसलिए उसने घरवालों के गले पर वार किया। खून का बहाव रोकने के लिए अर्जुन ने तीनों के गले पर कपड़ा भी लगाया।

पुलिस ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बाहरी व्यक्ति के सबूत नहीं मिले हत्या को अंजाम देने के बाद अर्जुन रोज की तरह सुबह 05:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर चला गया। यहां से वापस आने के बाद वह पहले घर गया। घर से निकलकर उसने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को मां-बाप और बहन की हत्या की जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया।

ALSO READ  गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: पानीपत से बिहार जा रही 140 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर घर में कोई बाहरी व्यक्ति जाते नहीं दिखाई दिया। घर में किसी के जबरदस्ती घुसने, सामान इधर-उधर होने या चोरी के भी कोई सबूत नहीं थे।

पिता से नाराजगी थी वजह पुलिस को अर्जुन के बयानों में भी गड़बड़ियां दिखी। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन ने ही अपने पिता के प्रति गुस्से और बदले की भावना के चलते परिवार वालों की हत्या की।

अर्जुन ने बताया कि उसके पिता हमेशा बहन को ही सपोर्ट करते। वे हमेशा उसे पढ़ाई के लिए टोकते। पिता उस पर हाथ भी उठाते। कुछ दिनों पहले 1 दिसंबर को बहन के जन्मदिन के दिन भी किसी बार पिता ने उसकी पिटाई की थी। गुस्से में अर्जुन ने परिवार वालों को मार देने की साजिश रची।

प्रोफेशनल बॉक्सर है अर्जुन

अर्जुन ने शुरुआती पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से की है। वह अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है। अर्जुन एक प्रोफेशनल बॉक्सर भी है और बॉक्सिंग में ही करियर बनाना चाहता है। उसने दिल्ली की ओर से एक बॉक्सिंग इवेंट में भी हिस्सा लिया था जहां उसे सिल्वर मेडल मिला था।

ALSO READ  हरदोई मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला, 4 साल की बच्ची समेत 15 लोग घायल

अर्जुन के पिता चाहते थे कि वह अपनी बहन की तरह पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे। बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए ही अर्जुन का परिवार 15 साल पहले हरियाणा से दिल्ली शिफ्ट हुआ था।

————————–

दिल्ली में क्राइम की अन्य खबरें भी पढ़िए…

दिल्ली में चाचा-भतीजे की हत्या:नाबालिग ने पहले पैर छुए, फिर शूटर से 5 राउंड फायरिंग करवाई

दिल्ली के शाहदरा इलाके में 40 साल के शख्स आकाश शर्मा और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें उनके 10 साल का बेटा भी घायल हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसके मुताबिक, एक 16 साल का लड़का स्कूटी से एक शूटर के साथ आकाश के घर पहुंचा, पूरी खबर पढ़िए…

दिल्ली के पॉश इलाके में जिम मालिक की हत्या:शूटर ने सड़क किनारे 6-8 गोलियां मारीं

​​​​

​दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में एक ग्रेटर कैलाश इलाके में एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10:45 बजे हुई। शूटर ने जिम मालिक को करीब 6-8 गोलियां मारीं। उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक सीआर पार्क का रहने वाला था और पार्टनरशिप पर जिम चलाता था। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!