Friday, March 29, 2024
HomeLatest Newsनिकाय चुनाव के दृष्टिगत एस डीएम के साथ सी ओ ने किया...

निकाय चुनाव के दृष्टिगत एस डीएम के साथ सी ओ ने किया रामनगर कस्बे में रूट मार्च

          रिपोर्ट:वाइस एडिटर के के शुक्ल

 

रामनगर बाराबंकी। उप जिलाधिकारी रामनगर सुश्री तान्या यादव तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर जटाशंकर मिश्र पुलिस के दल बल के साथ आज रामनगर कस्बे में रूट मार्च किया। बताते चलें कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत रामनगर के नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के साथ उप जिलाधिकारी तान्या यादव ने नगर के विभिन्न गलियों में रूट मार्च किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रामनगर शिव नारायण सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी कुशवाहा एस आई विष्णु शर्मा आरक्षी अखलेश सहित पुलिस रूट मार्च में उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े