रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
रामनगर विधानसभा में राम नगर मंडल प्रभारी व भाजपा नेत्री अलका मिश्रा व गुजरात से आई भाजपा नेत्री उषा पटेल ने महादेवा, गोबरहा,लैन, अमोली कला, तिलोकपुर, आदि बूथों पर जाकर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं उज्जवला गैस, किसान सम्मान निधि, विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन का दोगुना होना, हर गरीब को आवास, शौचालय प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पंचायत घर बनाए जाने की भाजपा सरकार की उपलब्धि की चर्चा लोगों में जाकर की। बताते चलें कि अलका मिश्रा पूर्व में सूरतगंज मंडल की पंचायत चुनाव में प्रभारी भी रही थी क्षेत्र में अलका मिश्रा व उनकी टीम महिलाओं में जाकर भाजपा की नीतियों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर रही हैं। अलका मिश्रा की व्यवहार कुशलता मृदुभाषी तमाम मिलनसार व्यक्तित्व से क्षेत्र की महिलाओं का इनसे काफी जुड़ाव दिख रहा है तथा रामनगर विधानसभा से भाजपा की प्रबल प्रत्याशी भी मानी जा रही हैं। अलका मिश्रा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से सरकार की बढ़ती हुई लोकप्रियता से विपक्षी बौखलाए हुए हैं।भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने पर आगामी 2024 तक हर एक परिवार को आवास व शौचालय दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल महादेवा महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष मीनाक्षी अवस्थी, शिवमंगल पाठक ,अजय गुप्ता, सहित कई लोग उपस्थित थे।