रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
रामनगर बाराबंकी। रामनगर विधानसभा के अंतर्गत शिक्षा जगत से आए हुए बसपा प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला का जनसंपर्क बड़ी जोर शोर से चल रहा है जितनी मेहनत रामनगर विधानसभा में बसपा प्रत्याशी श्री शुक्ला कर रहे हैं शायद कोई भी प्रत्याशी इतनी मेहनत नहीं कर रहा अब देखना यह होगा कि रामनगर विधानसभा 267 की जनता किसको पसंद करती है वैसे देखा जाए तो बसपा प्रत्याशी पहले से ही घोषित हो चुके हैं और सबसे ज्यादा मेहनत कर रहे हैं लगातार जनसंपर्क कर लोगों का दिल जीत रहे हैं इस वजह से सभी पार्टियों में हलचल मची हुई है।आज राम किशोर शुक्ल बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय विधानसभा रामनगर 267 के अंतर्गत लखनऊ गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित कार्यालय से रानी बाजार, त्रिलोकपुर, बिंदौरा होते हुए मलौली सहादत गंज ,रामपुर ,चौखंडी ,सैदन पुर ,मैला रायगंज ,शहरी सिरौलीगौसपुर, कोटवा धाम, बदोसराय ,किंतूर ,मरकामऊ से रामनगर तक जनसंपर्क अभियान रैली निकाली गई जिसमें बहुजन समाज पार्टी बाराबंकी के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य सेक्टर अध्यक्ष अयोध्या मंडल विजय कुमार गौतम जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप मिश्रा
सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल बी एल गौतम सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल उमेश रावत बामसेफ अध्यक्ष बी डी
चौधरी विधानसभा अध्यक्ष सूरज रावत वरिष्ठ कार्यकर्ता राम मूर्ति कनौजिया प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष देवी सरन यादव
सहित समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भव्य जनसंपर्क अभियान रैली निकाली गई।