रामनगर/बाराबंकी
यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में भाजपा जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एंव जन विश्वास यात्रा के अगुवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योगी मोदी के राज में भू माफियाओं के द्वारा कब्जाई गई जमीनों पर गरीबों के आशियाने बनाये जायेगे।प्रदेश में सभी जाति और धर्म के लोगों की बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को केवल बुल और बुलडोजर के सपने आते हैं।जनता की गाढ़ी कमाई को समाजवादी के नेता और उनके मित्रों ने लूट कर अपना विकास किया।2022 में पुनः सरकार बनने पर बुढ़वल चीनी मिल चलेगी।जिसकी घोषणा सदन में योगी जी ने कर दी है।कहा कि आप लोगों को एक महत्वपूर्ण सलाह जरूर दूंगा की सुबह उठकर घर में व बाहर झाड़ू जरूर लगाएं जिससे सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान लगातार बना रहे। यह बात कहते हुए कहा भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाना है। इस जन विश्वास यात्रा में राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, एमएलसी विजय बहादुर पाठक भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश आदि शामिल रहे। जन विश्वास यात्रा देर शाम को आने पर भी काफी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी डटे रहे । कार्यक्रम योजक एवं विधायक शरद कुमार अवस्थी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ,अलका मिश्रा, अमरेश शुक्ल, रामबाबू द्विवेदी ,राधा कृष्ण मिश्रा ,सिद्धार्थ अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक ,ब्लाक प्रमुख शेखर हयारण ,जिला पंचायत सदस्य नानमून शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य पप्पू वर्मा ,भाजपा विस्तारक कमल कुमार ,देव पांडे राजेश अवस्थी, अनिल अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला , शैलेंद्र सिंह, मंडल सुशील वर्मा, संतोष पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा आम जन समुदाय उपस्थित रहा।
रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल