रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल
बदोसराय बाराबंकी।जनपद बाराबंकी अंतर्गत तहसील सिरौलीगौसपुर बदोसराय चौराहे पर पिछड़ा मोर्चा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कूट रचित सरकार है।और उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है।और उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर का निर्माण कोई सरकार नहीं करा पाई लेकिन भाजपा सरकार ने करके दिखाया है।उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा सरकार का परचम लहराएगा।इस अवसर पर हैदर गढ़ विधायक बैजनाथ रावत,भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ,पूर्व विधायक अमरेश कुमार शुक्ल ,रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, सूरतगंज ब्लॉक प्रतिनिधि, शेखर जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत ,राम नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी ,महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप, मंडल अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर संतोष पांडे, सूरतगंज मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, सेक्टर प्रभारी इंद्र कुमार त्रिवेदी, बूथ अध्यक्ष अध्यक्ष देवेश अवस्थी, बूथ कार्यकर्ता कपिल त्रिवेदी सरवन कुमार हिमांशु अवस्थी, अनुपम कुमार, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l