रामनगर/बाराबंकी
तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के संपन्न हो रहे वार्षिक चुनाव में आज पर्चा वापसी व जांच के बाद अध्यक्ष व महामंत्री पद पर एक से ज्यादा नामांकन होने के चलते चुनाव होना तय है। शेष सभी पदों पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन चुनाव अधिकारी राकेश कांत मिश्रा के अनुसार आज बुधवार को पर्चा नामांकन वापसी एवं जांच के बाद अध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव व अनिल दिक्षित के चुनाव मैदान में होने के चलते तथा महामंत्री पद पर शिव प्रकाश अवस्थी अंगद शुक्ला व सुरेश कुमार त्रिपाठी के चुनाव मैदान में होने के चलते दोनों पदों पर चुनाव होना निश्चित है। इसके अलावा एकल नामांकन होने के चलते वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार निगम उपाध्यक्ष प्रथम पर गुरुदेव मिश्रा उपाध्यक्ष द्वितीय तेज बहादुर सिंह उपाध्यक्ष तृतीय लवकेश कुमार शुक्ला संयुक्त मंत्री प्रशासन धर्मेंद्र कुमार शुक्ल संयुक्त मंत्री पुस्तकालय बृजेश कुमार गौतम संयुक्त मंत्री प्रवक्ता विनय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश यादव का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। और इसी प्रकार वरिष्ठ सदस्य उमा शंकर शुक्ल विसराज सिंह बी.डी. खान तथा कनिष्क सदस्य पद पर विपिन कुमार सिंह हंसराज महेश कुमार सिंह ओम कुमार मोहम्मद कासिम ललित कुमार त्रिपाठी का भी एकल नामांकन के चलते निर्विरोध चुना जाना तय है चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्रा ने यह भी बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शता के साथ कराए जाएंगे सहायक चुनाव अधिकारी गौरी शंकर तिवारी राम कुमार सोनी मानिक चंद्र यादव व सुनील कुमार सिंह भी चुनाव संपन्न कराने में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।
रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल