रामनगर/बाराबंकी
तहसील बार एसोसिएशन रामनगर में उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र ।बताते चले वार्षिक चुनाव नामांकन के दिन विभिन्न पदों हेतु बाइस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन/चुनाव अधिकारी राकेश कांत मिश्र के अनुसार आज मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए दो लोगो ने पर्चा भरा वेद प्रकाश श्रीवास्तव व अनिल कुमार दीक्षित ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अरविंद कुमार निगम उपाध्यक्ष प्रथम पद पर गुरुदेव मिश्र उपाध्यक्ष द्वितीय पर तेज बहादुर सिंह उपाध्यक्ष तृतीय पर लवकेश कुमार शुक्ल ने अपने पर्चे दाखिल किए। इसी क्रम में महामंत्री पद पर तीन लोगों अंगद प्रसाद शुक्ला शुरेश कुमार त्रिपाठी व शिव प्रकाश अवस्थी ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए धर्मेंद कुमार शुक्ला संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर ब्रजेश गौतम संयुक्त मंत्री प्रवक्ता पद पर विनय कुमार सिंह ने तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए राम प्रकाश यादव ने अपने नामांकन दाखिल किए। वरिष्ठ सदस्य गवर्निंग काउंसिल के लिए उमाशंकर शुक्ल विष राज सिंह बी डी खान कनिष्ट सदस्य के लिए मोहम्मद काशिम ललित कुमार त्रिपाठी लवकेश शुक्ला महेश कुमार सिंह ओम कुमार विपिन सिंह व हंसराज ने अपना पर्चा भरा। चुनाव अधिकारी ने ये भी बताया कि 22 दिसम्बर को नामांकन पत्रों के जांच व वापसी होगी चुनाव पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। चुनाव को सम्पन्न कराने में उपचुनाव अधिकारी गौरी शंकर तिवारी मानिक चंद यादव राम कुमार सोनी सुनील कुमार सिंह भी पूरी तरह से जुटे हुए है।
रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल