रिपोर्ट द:-कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
रामनगर बाराबंकी आदर्श नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला धमेडी दो में आबादी के बीच मे लगाये जा रहे मोबाइल टावर को लेकर मोहल्ले के लोगो मे भारी आक्रोश है।नाराज लोगो ने एस डी एम और सूबे के मुखिया को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।उन्होने भेजे गये पत्र मे कहा है कि घनी आबादी के बीच मे मोबाइल टावर लगने से जो तरंगे फैलेंगी उनसे बीमारी बढ़ेंगी।इन तरंगों से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित होंगी जिनमे बांझपन जैसी दिक्कतों का सामना एवं बीमारियों का खतरा बना रहेगा।एक बार वहां के स्थानीय लोगो के विरोध करने पर टावर का सामान वापस चला गया था लेकिन पुनः आबादी के बीच मे लगाया जा रहा जिसके रेडियशन तरगों से काफी खतरा की संभावना जतायी गयी है।घनी बस्ती के बीच मे टावर न लगाया जाय।मोहल्ले के निवासियो ने एस डी एम के डी शर्मा और प्रदेश सरकार के मुखिया आदित्य नाथ योगी के नाम से पत्र भेजकर टावर आबादी से अलग हटवाकर लगवाये जाने की मांग की है।
इस विषय पर संवाददाता ने रामनगर के जनप्रतिनिधि चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी से बात की बताया कि आबादी में टावर क्यों लग रहा है।तो उन्होंने कहा अगर नगरवासियों की समस्या है तो उसका निदान जरूर किया जायेगा।