ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी और रामशरण पाठक ने किया जोरदार स्वागत- स्मृति प्रतिमा भेंट की
रिपोर्ट- राघवेन्द्र मिश्रा/विवेक शुक्ला Naradsamvad.in
प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को रामनगर और लोधेश्वर की पावन धरा पर दौरा करने आये। जहां कानून मन्त्री का ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ भव्य स्वागत किया।मालुम हो कि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का आगमन फतेहपुर की ओर से हुआ वह जब अमोली कला गांव पहुचे तब वहा ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार मिश्र की अगुवाई मे जोर दार स्वागत हुआ। स्वागत समारोह का कार्यक्रम बीडीसी कमलेश अवस्थी और अवनीश मिश्रा द्वारा संपन्नकराया गया कानून मंत्री सीधे वहा से स्वागत के अन्य कार्यक्रमो से गुजरते हुये पी जी कालेज पहुचे।संगठन की बैठक के बाद वह ब्लाक प्रमुख के आवास पर चले गये।इस मौके पर डी डी सी उमेश चन्द्र चौहान डी डी सी प्रतिनिधि परवेश शुक्ला नानमून बी डी सी कमलेश अवस्थी मंडल उपाध्यक्ष अनन्त राम यादव अमित सिह सहित करीब करीब हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे।