रिपोर्ट अब्दुल मोमिन मसौली बाराबंकी।दशवी वाहिनी पीएसी बाराबंकी में चल रही दो दिवसीय कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती तीरंदाजी खेल विद्या के अर्न्तगत अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण का सेनानायक सुनील कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।नायक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तिरंदाजी खेल विद्या के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल परीक्षण के 02 दिवसीय ट्रायल में उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेश से उपस्थित हुए सभी महिला व पुरुष अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट व फोटो का सत्यापन किया गया। इसके बाद तिरंदाजी खेल विशेषज्ञ के पैनल द्वारा तिरंदाजी खेल कौशल परीक्षण का ट्रायल लिया गया।इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गठित समिति के अन्य सदस्य सुरेश्वर मिश्र एसपी पीआरपीबी, श्रीमती रश्मि रानी एएसपी पीआरपीबी, अभिनव सिंह पुडीर खेल अधिकारी, रितुल चटर्जी खेल विशेषज्ञ, महेन्द्र प्रताप सिंह ट्रैनर, दीप चन्द्र एवं विवेक टीम कोआरडिनेटर / फेसिलीटेटर एवं वाहिनी से व्यवस्था संचालन हेतु शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर चंद्रेश राव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय एवं जिला चिकित्सालय बाराबंकी से डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. मुदित मल्होत्रा, फार्मासिस्ट राना वीर सिंह व वाहिनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।