एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर के ददौरा गांव में शनिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया इसमें जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह थे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सभी का दायित्व है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में जरूरतमंदों को कंबल मिलने से ठंड में राहत मिल सकेगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कल्पना तिवारी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।गरीबों की मदद करना सबसे पुन्य का काम है,मुझे गरीब एवं असहयोग की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। ठंड के दिन में अगर किसी को दान करना हो,तो कंबल का दान अवश्य करें।इस मौके एसडीएम तान्या यादव,तहसीलदार प्राची त्रिपाठी,राजस्व निरीक्षक शिव कुमार मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला,नायब अभिषेक यादव,अविनाश सिंह,ग्राम प्रधान राजू गौतम, रिंकू कनौजिया,आंकाक्षा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।