रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक स्वप्निल सिंह ने पहुंचकर किया इलाज
रामनगर बाराबंकी: तहसील रामनगर अंतर्गत गणेशपुर मोड़ स्थित चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग के निकट राजेंद्र ढाबा के पास भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है।धरना प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है लेकिन किसी अधिकारी ने संज्ञान में नहीं लिया है। जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र कुमार सिंह उर्फ रवि भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यशैली से नाराज होकर सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को नायब तहसीलदार रामनगर पहुंचे थे लेकिन किसानों की समस्याएं नहीं समझ सके। आपको बता दें धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन रविवार को आकाश यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते प्राइवेट जिला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। वही जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह की बिगड़ी हालत जिसके चलते ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया संगठन के किसान कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के चिकित्सक स्वप्निल सिंह वरिष्ठ वार्ड ब्वाय राजेंद्र प्रसाद वर्मा वार्ड ब्वाय राजू वर्मा अनुज कुमार आनन फानन पहुंचकर ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया संगठन के कार्यकर्ताओं का सफलतापूर्वक स्वास्थ्य चेक कर इंजेक्शन लगाकर दवा देकर कर इलाज किया है।