दो पुजारियों के एक साथ निधन होने पर पूरे रामनगर क्षेत्र में शोक की लहर
एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी।रामनगर टाउन के पक्का तालाब हनुमान मंदिर के पुजारी मुकुट बिहारी मिश्र 60 वर्ष व माता गायत्री शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी पंडित रामनरेश शुक्ल 55 वर्ष की ह्र्दयगति रुकने से मृत्य हो गई।दोनो ही पुजारियों का क्षेत्रवासी हृदय से सम्मान करते थे और दोनो के एक ही दिन निधन होने की सूचना से क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई है।चिरनिद्रा में लीन पुजारियों की अन्येष्टि में तहसील क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना अर्पित की। आपको अवगत करा दें पीजी कॉलेज रामनगर के पास स्थित गायत्री शक्तिपीठ रामनगर के पुजारी बड़े ही सरल स्वभाव के थे बड़ी विनम्रता के साथ छात्र छात्राओं वा अन्य व्यक्तियों के साथ पेश आते थे। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के शिष्य कि आज हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है रामनगर के पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर की जिम्मेदारी इन्हीं के हाथों में थी इनके गुजर जाने से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।