रिपोर्ट:अंकित यादव उत्तरप्रदेश लखनऊ:सामाजिक संगठन विमर्श विकास संस्थान लखनऊ द्वारा सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से जनपद उन्नाव के स्वागत लान में संतोष राय के निर्देशन में 22 अक्टूबर को मध्यान्ह संपन्न हुआ। कार्यक्रम राजस्थानी लोक नृत्य एवं संस्कृति उत्सव विषय पर आधारित था।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आशुतोष शुक्ला, सुश्री साधना दीक्षित जिला अध्यक्ष भाजपा,यजेन्द्र पान्डेय, अशोक तिवारी तथा संस्था प्रमुख सुश्री अनीता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।संतोष राय के निर्देशन में कलाकारों द्वारा लोक नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने समाज में विलुप्त हो रही पारम्परिक कलाओं के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।सभी अतिथियों व कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान की गई।