रिपोर्ट:उपसंपादक कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी: थाना रामनगर अंतर्गत दीपावली पर्व के दिन लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक के चलते अलग-अलग जगह पर एक्सीडेंट हुए जिनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आज सोमवार को सुबह करीब 10:00 बजे अरविंद पुत्र देवता उम्र 30 वर्ष निवासी हंसरामपुरवा जिला बहराइच बाइक से कहीं जा रहे थे वह चौकाघाट के पास गंभीर रूप से वाहन से घायल हो गए जिनको रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। राम स्वभाव शुक्ल पुत्र ओंकार उम्र 37 वर्ष निवासी पूरे लाल दुबे पुरवा तहसील सोहावल टंडवा फैजाबाद जो गंभीर रूप से सड़क हादसे में घायल हो गए जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अनिल पुत्र रामपाल निवासी खोजानपुर थाना रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर। रात्रि करीब 1:00 बजे अनिल सिंह पुत्र रामसमुझ निवासी कुम्हरवा थाना रामनगर लड़ाई झगड़े में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।