जिन बाढ़ पीड़ितों के घर गिर गए है उनको चिन्हित कर मुख्यमंत्री आवास दिलाया जाएगा:मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी
एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल रामनगर बाराबंकी। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी आज रामनगर स्थित डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि देश प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं। सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।जिन बाढ़ पीड़ितों के घर गिर चुके हैं उनको चिन्हित कर आवास दिलाया जाएगा और जो भूमिहीन हैं उनको चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास दिलाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति देखी है और अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने तथा हर संभव मदद के निर्देश दिए। पत्रकारों द्वारा बुढ़वल चीनी मिल के बारे में पूछे जाने पर मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अन्य सरकारों में दर्जनों मिले बंद हो गई थी।भाजपा सरकार के द्वारा उसकी जांच कराने तथा चीनी मिलों को पुनः स्थापित किए जाने का काम किया जा रहा है। कई चीनी मिलें चालू हो गयी हैं ।बुढ़वल चीनी मिल भी चलाएंगे इसके लिए डेढ़ सौ करोड़ की धनराशि मंजूर हो गई है लेकिन बनने में समय लगता है। आप सांसद संजय सिंह के द्वारा पेट परीक्षा को लेकर सरकार पर की गई टिप्पणी के बारे में पत्रकारों ने मंत्री से सवाल किया उन्होंने कहा कि उनके पास सरकार की आलोचना के सिवा कुछ नहीं है जबकि प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का खिताब मिल चुका है, उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरे हिंदुस्तान में बेहतर कार्य कर रही है। डाक बंगले पहुंचे मंत्री को पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी अविनाश कुमार अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज शेखर हरायण सहित तमाम अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह उप जिलाधिकारी तान्या पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर बीनू सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव तहसीलदार कविता ठाकुर नायब तहसीलदार नीलम तिवारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा सहित पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।