पेड़ पौधों से हमे प्राण वायु मिलती है पेड़ो को काटना नहीं चाहिए बल्कि पौधो को लगाना चाहिए:संजय तिवारी
कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे भारत में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वक्षता सेवा दिवस के रूप में पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बाराबंकी के विकासखंड रामनगर में ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अमृत सरोवर तालाब पर स्वक्षता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई कर लोगो को संदेश देते हुवे कहा,स्वच्छता मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए नियमित साफ सफाई ज़रूरी है। क्योंकि शारीरिक और मानसिक रूप से निरोग व्यक्ति ही राष्ट्र के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। उक्त
बातें कही।रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों एवं अमृत सरोवर तालाबों पर सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने आगे कहा कि धरती पर पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत आवश्यक है। पेड़ों से हमें प्राणवायु ऊर्जा मिलती है पेड़ हमें फल देते हैं फूल देते हैं जीवन जीने के लिए औषधि देते हैं और भोजन पकाने के लिए सुखी लकड़ी भी प्रदान करते है।परंतु मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काटता है यह गलत है पेड़ों को हमें लगाना चाहिए उनको काटना नहीं चाहिए। हम सभी को पेड़ों को लगाने उनकी देखभाल करने एवं वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेना होगा तभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू किए गए सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने आज ग्राम पंचायत बेरिया में लांस नायक अल्बर्ट इक्का अमृत सरोवर एवं ग्राम पंचायत किशनपुर में शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय अमृत सरोवर पर सफाई अभियान की शुरुआत की एवं वृक्षारोपण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ललित वर्मा प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राहुल वर्मा प्रधान संघ के महामंत्री चंद्र मौलि मिश्रा अनिल अवस्थी मनोज मिश्रा विशाल सिंह मोनू सिंह पूर्व प्रधान राम दुलारे, तकनीकी सहायक अमर सिंह गोलू मौर्य रजनी पांडे अर्पित सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।*