सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी
रिपोर्ट/अश्वनी त्रिपाठी
सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत मरकामऊ में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सैकड़ों युवाओं व महिलाओ ने हाथों में तिरंगा थाम कर तिरंगा रैली निकाली। रैली ग्राम प्रधान मरकामऊ रेखा गुप्ता के घर से चलकर पुरनिया मरकामऊ चौराहा के मार्ग से होते हुए पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण किया।यात्रा में ढोल नगाड़े के साथ भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरी ग्राम पंचायत मरकामऊ गूंज उठी। रैली पुनः ग्राम प्रधान के दरवाजे पर जाकर समाप्त हो गयी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा गुप्ता पंचायत सहायक निधि मौर्य आशा संगिनी सुमन मौर्य कोटेदार प्रमोद मौर्य आलोक अतुल पत्रकार अश्वनी त्रिपाठी आकाश मौर्य प्रशांत चौहान शिव भगवान सोनी आदि लोग उपस्थित रहे