रामनगर/बाराबंकी
रिपोर्ट/अशोक सिंह/विवेक शुक्ला
पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह की अगुवाई मे पुलिस के जवानो ने आजादी के पच्चहत्तरवे वर्ष के पावन अवसर पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाये जाने की अपील की।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आमजनो को जागरूक करते हुये कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोग अपने मकानों पर तिरंगा लगाकर 75 वे स्वतंत्रता दिवस को भाई चारे के साथ मनाये।यह तिरंगा यात्रा कोतवाली से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग व नगर पंचायत रामनगर का भ्रमण कर पुनः थाने पर जाकर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा मे प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह उपनिरीक्षक संदीप दुबे सुमित कुमार वर्मा विष्णु शर्मा रणजीत सिंह संजय सिंह उमेश सिंह सहित बडी़ संख्या मे पुलिस कर्मी मौजूद रहे।