भाजपा नेता विवेक पांडे ने सैतीश किलो का केक वा इक्यावन किलो का लड्डू बनवा कर मनाया जन्मदिन
रिपोर्ट:एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल बाराबंकी।भाजपा की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत के आज जन्म दिवस पर लखनऊ से बाराबंकी तक विभिन्न स्थानों पर उनके भाजपा समर्थकों ने जन्म दिवस समारोह मनाया। दरियाबाद के भाजपा नेता विवेकानंद पांडे द्वारा आयोजित भारी भरकम 37 किलो का केक व 51 किलो का बूंदी लड्डू काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास से रविवार को प्रियंका सिंह रावत का सनातनी जन्मदिन मनाया गया। इस जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित राज परीक्षित सिंह (सेवक खीरेश्वर महादेव मंदिर) को विचार परिवार में पटका माला पहना कर स्वागत सम्मान किया व अन्य विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।पूर्व सांसद ने जन्म दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं आत्मीय जनों का तहे दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। और उन्होंने कहा मैं प्रार्थना करती हूँ की बड़ो बुजुर्गो का आशीर्वाद स्नेह अपनत्व, आशीष और सहयोग इसी प्रकार जीवन पर्यन्त मिलता रहे ।