सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी
रिपोर्ट/अश्वनी त्रिपाठी
सिरौलीगौसपुर में स्थित पावर हाउस जहां आए दिन बिजली गुल रहती है यहा के विद्युत कर्मचारी मनमानी करते हैं।आए दिन रोस्टिंग बता कर लाइट काटते रहते है। विद्युत मुख्यमंत्री के द्वारा भरसक प्रयास कर शहरी इलाकों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे लाइट देने की दावेदारी सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में विफल दिखाई दे रही है। उनके उम्मीदों पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं। जिसकी खबर कई हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के बाद भी विभागीय जिम्मेदार मौन है। देख कर भी अंजान बने हुए हैं।मामला ज्यादा चर्चा में आ जाने के बाद 10 से 12 दिन बड़ी सतर्कता से विद्युत विभाग काम करता है।उसके बाद फिर वही मनमानी शुरू हो जाती है।अगर देखा जाए तो 10 घंटे भी लाइट नहीं रहती है। आखिर इतनी बड़ी मनमानी सिरौलीगौसपुर पावर हाउस पर किसी जिम्मेदार को क्यों नहीं दिखाई पड़ रही है। इस बात को देख कर सवाल या उठता है की शासन-प्रशासन पर इतनी शक्ति होने के बाद भी प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेशों की अवहेलना की जा रही हैं।लेकिन जिम्मेदार बेखबर है।
सिरौलीगौसपुर के बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों पर आखिर क्यों नहीं की जाती है कार्यवाही या मामला 1 दिन का नहीं है बल्कि या मामला आए दिन प्रकाश में रहता है। बिजली गुल गर्मी फुल आम जनमानस तबाह जिम्मेदार बेखबर आखिर क्यों की जाती है, इतनी बड़ी मनमानी। क्या इन पर होगी कार्यवाही या फिर इसी तरह बिजली विभाग सिरौलीगौसपुर के कर्मचारी मनमानी करते रहेंगे।इस बात को लेकर आम जनमानस में काफी रोष है।इस विषय मे जब सिरौलीगौसपुर जेई से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।