रिपोर्ट:एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल सतरिख बाराबंकी।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आसिफ शहरयार पुत्र अफात खान निवासी ग्राम चमोली थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से दो पिस्टल नाजायज 32 बोर 2 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद कर थाना सतरिख पर मुकदमा संख्या 261/2022 धारा 3/25 अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिस पुलिस टीम जिसने इस शातिर युवक को पकड़ा, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सतरिख बाराबंकी उप निरीक्षक अशोक कुमार हेड कांस्टेबल संतोष शुक्ला हेड कांस्टेबल इदरीश कांस्टेबल विवेक प्रताप सिंह कांस्टेबल सूरज थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।