सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी
रिपोर्ट/अश्वनी त्रिपाठी
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कार्य कर रहे विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश यादव की संस्तुति पर गौ रक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह गोरखपुर निवासी मनोज कुमार प्रजापति को गौ रक्षा समिति का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है उन्होंने कहा कि मुझे आशा है और विश्वास है की योगी आदित्यनाथ के हिंदुत्व व विकास मिशन को आगे लेकर जाएंगे उनके मनोनयन से प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष लवलेश कुमार एडवोकेट हाई कोर्ट व उनके सभी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।