जनपद/बाराबंकी
ब्यूरो रिपोर्ट/नारद संवाद
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 09/10.07.2022 को 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 50 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
➡ थाना जैदपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 259/2022 धारा 384/420 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. ओमप्रकाश पुत्र स्व0 बाबूलाल निवासी ग्राम व पोस्ट मिझौडा थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर हालपता प्रवर्तन पर्यवेक्षक परिवहन विभाग अयोध्या व प्रकाश में आये 2. विकास पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट कुम्हिया थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या को आज दिनांक 10.07.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन बोलेरो यूपी 32 एमआर 8835 बरामद किया गया।
➡ थाना जैदपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 123/2022 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित पुत्र जैसीराम निवासी रसूलपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 10.07.2022 को गिरफ्तार किया गया।
➡ थाना सुबेहा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ननकऊ पुत्र रामसुमिरन निवासी किस्तीनगर मजरे सिंधियावां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 10.07.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 146/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।