जनपद/बाराबंकी
ब्यूरो रिपोर्ट/नारद संवाद
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 07/08.07.2022 को 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 69 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 167/2022 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. संदीप कश्यप पुत्र राजेन्द्र, 2. परमावती पत्नी राजेन्द्र निवासी कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, 3. रामावती उर्फ विट्टन पत्नी सूरजलाला निवासी कुशफर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 08.06.2022 को गिरफ्तार किया गया।
➡ थाना मसौली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 04 बोटा जामुन की लकड़ी बरामद
थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.07.2022 को अभियुक्तगण 1. विनोद कुमार पुत्र स्व0 रामऔतार निवासी नेवला थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 2. मो0 जमाल पुत्र स्व0 मो0 सब्बीर निवासी नसीरपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 04 बोटा हरे जामुन की लकड़ी बरामद की गयी। थाना मसौली पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 377/2022 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
➡ थाना टिकैतनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. अलगू पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम टिकवामऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी, 2. नैना देवी पत्नी हंसराज निवासी ग्राम सरायसैफ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को दिनांक 07.07.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये व मौके पर लहन नष्ट किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 222/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व मु0अ0सं0 223/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
➡ थाना कोठी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विजय पुत्र रामफेर निवासी नकटा सेहरिया थाना कोठी जनपद बाराबंकी को दिनांक 07.07.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना कोठी पर मु0अ0सं0 323/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।