रामनगर/बाराबंकी
रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
तहसील क्षेत्र रामनगर अंतर्गत उप जिलाधिकारी रामनगर तान्या ने आज आर्मी के कैप्टन आयुष अहलावद व जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शंभू शरण के साथ बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र का भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति दिखाई। जिससे यदि बाढ़ के दौरान उनकी सेवाएं लेनी पड़े तो बचाव राहत कार्य में सेना के जवानों को दिक्कतें ना हो उन्हें स्थल का पता रहे। उप जिलाधिकारी पूरे दलबल के साथ हेतमापुर बांध पहुंची यहां बताया गया कि बाढ़ के दौरान इसके आगे का पूरा क्षेत्र जल मग्न हो जाता है यहीं से स्ट्रीमर के द्वारा गांव को राहत सामग्री भेजी जाती है बचाव एवं राहत कार्य के लिए नावे मगाई जाती है लोगों को आने जाने के लिए नाव का ही सहारा रहता है। यहां से ही पुलिस, पीएसी एवं सेना के जवानों की आवश्यकता रहती है। इसके बाद उपजिलाधिकारी पंडित पुरवा पहुंची जहां बाढ़ के समय राहत आदि बांटे जाने की जगह दिखाई इसके बाद चौकाघाट बाढ़ चौकी को भी दिखाया। एसडीएम ने तहसील में स्थापित किए जाने वाले बाढ़ नियंत्रण कक्ष राहत शिविरों से लेकर अन्य जरूरी जानकारी कैप्टन को बताई। उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार प्राची त्रिपाठी नायब तहसीलदार अभिषेक यदुवंशी राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल उपस्थित थे।