जनपद/बाराबंकी
ब्यूरो रिपोर्ट/नारद संवाद
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 01/02.07.2022 को 01 वारण्टी व कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 71 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
थाना कोठी पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना कोठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 209/2022 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त वासुदेव पुत्र जगमोहन निवासी मलौली थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 02.07.2022 को गिरफ्तार किया गया।
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/2022 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मोहम्मद कासिम पुत्र हाजी समसुद्दीन निवासी मोहल्ला हुसेन गली थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद को थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.07.2022 को गिरफ्तार किया गया।
थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना असन्द्रा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 263/2022 धारा 366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त नूरआलम पुत्र सलीम उर्फ ननकऊ निवासी ग्राम मझौटी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.07.2022 को गिरफ्तार किया गया।
थाना रामसनेही घाट पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामअवतार पुत्र रामनाथ रावत निवासी टढिया मजरे महुलारा थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को दिनांक 01.07.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 357/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।