रामनगर/बाराबंकी
रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
विकासखंड रामनगर मे खंड विकास अधिकारी के वाहन चालक के पद पर तैनात देवी प्रसाद गुप्ता की पद से सेवा निवृत्ति होने पर विकासखंड के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विदाई समारोह कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने कहा कि नियुक्त होते ही,उसी दिन सेवानिवृत्त सुनिश्चित हो जाती है नियुक्त सेवानिवृत्ति एक प्रशासनिक प्रक्रिया है । किसी भी पद पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी हो सभी पर लागू होती है।आपका कार्य व्यवहार व्यक्तित्व मायने रखता है।अच्छे कार्य करने वाले की हमेशा प्रशंसा होती है। और आपके कार्य में स्वभाव समर्पण भावना निरंतर रही है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, कि आपका जीवन स्वस्थ व सुख मय हो विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी आपके परिवार के सदस्य हैं। आप निसंकोच आ जा सकते हैं, नम आंखों से सेवानिवृत्त चालक ने कहा कि विकासखंड के समस्त कर्मचारियों का मुझे बहुत ही प्यार मिला,जिसे मैं जीवन भर भूल नहीं पाऊंगा। 18 वर्षों तक मैं यहां चालक पद पर रहा,अपने उच्चाधिकारियों से अनेक प्रकार की जानकारियां मिली,जिनको मैं सहेजता रहा।इस प्यार और स्नेह के लिए मैं आप लोगों का हमेशा आभारी रहूंगा। सम्मान समारोह के समय ज्वाइंट बी डी ओ राजेश त्रिपाठी एडीओ पंचायत राम आसरे अखिलेश दुबे विनोद कुमार मिश्रा मनोज कुमार मिश्रा ऋषभ पांडे प्रताप नारायण अखिल कनौजिया दयानंद आशीष वर्मा आस्था सिंह विजय कुमार कमलेश कुमार विकासखंड के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।