नगर में निकाली गई भगवा जागरूकता रैली
खुटार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पैदल भगवा रैली निकाली गई। जिसमें श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें जानकारी दी गई। रैली के शुभारंभ से पहले नगर संघचालक अरविंद सक्सेना व सह अभियान प्रमुख देवेश गुप्ता ने भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात रैली नगर के शिशु मंदिर से बंडा रोड, गोला बायपास रोड, देवस्थान, गांधीनगर मोहल्ला होते हुए चूड़ी वाली गली, मेन मार्केट, पश्चिमी गढ़ी मोहल्ले से मेन मार्केट होकर विद्यालय में पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस मौके पर नगर कार्यवाह अवनीश मिश्र, खंड कार्यवाह सत्नारायण, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आर्येंद्र दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, महामंत्री विजय शंकर अवस्थी, उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा बबलू, विवेक सिंह, प्रधान विजय सिंह, भाजयुमो नेता अंकित सिंह भदोरिया, हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष कमल दीक्षित, रोहित शुक्ला, अश्वनी मिश्रा, गौ रक्षा दल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, भाजपा नेता व नगर सह अभियान प्रमुख देवेश गुप्ता, रामपाल गुप्ता, सुनील सिंह, सुनील गुप्ता, आशीष शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, नगर बौद्धिक प्रमुख नीरज मिश्रा, दीपक अवस्थी, संजीव सिंह भदोरिया, विनोद सिंह, घनश्याम गुप्ता, पवन सक्सेना, सचिन गुप्ता, ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुराग मिश्र, उप खंड कार्यवाह वीरपाल राठौर, राजू दीक्षित, सोनू मिश्र, दिवाकर पांडे, आकाश तिवारी आदि तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।