सूरतगंज/बाराबंकी
रिपोर्ट/दीपक सिंह सरल
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश महासचिव और ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह का लोधेश्वर महादेवा दर्शन करने जाते समय तहसील रामनगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान श्री राजावत ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा देवाधिदेव महादेव के दर्शन करने जा रहा हूं भगवान भोलेनाथ से देश के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करूंगा।ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के मुख्य प्रदेश संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने स्वागत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश महासचिव बलवान सिंह यादव, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ बाबी,प्रधान महासचिव मनोज सिंह,जिला सचिव विमलेश कुमार वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह,आलोक सिंह,शिवपाल सिंह,दान सिंह सहित सैकड़ों जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।