रामनगर/बाराबंकी
रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
नवागत एसडीएम तान्या ने शनिवार को अपराहन तहसील रामनगर कार्यालय पहुँचकर पदभार किया ग्रहण। सरकारी जमीनो पर अवैद्म रुप से कब्जा करने वालो को बख्शा नही जायेगा।आम जनता को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।यह बात नवागत उप जिलाधिकारी तान्या ने तहसील रामनगर मे पद भार ग्रहण करने के बाद स्थानीय पत्रकारो से वार्ता के दौरान व्यक्त की।उन्होंने कहा की राजस्व व्यवसायिक और प्रशासनिक कार्यो को वरीयता के साथ निपटाया जायेगा।किसानो की समस्याओं की जांच करके जल्द ही निस्तारण करवाया जायेगा।शासन की मंशा के अनुरुप कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नही जाएगा।वही अवैध तरीके से अतिक्रमण फैलाने वालो पर वा सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।