कृष्ण कुमार शुक्ल/दीपक सिंह
सूरतगंज बाराबंकी:बीते गुरुवार बड़ी गर्मजोशी के साथ पूरे देश में बोधिसत्व,भारत रत्न,देश के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह व प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप सिंह यादव की अगुवाई में बाराबंकी जनपद के तहसील फतेहपुर के उजरवारा गांव में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए महासभा के मुख्य संगठन मंत्री उत्तर कुमार सिंह ने कहा समतामूलक समाज की स्थापना पर विश्वास रखते थे बाबा साहब जिससे हमे सीख लेने की आवश्यकता है।महासभा के प्रवक्ता डॉक्टर दिलीप सिंह यादव ने कहा सर्व समाज को एक धागे में पिरोने का काम कर गए बाबा साहब उनके बताए रास्ते पर हम सभी को चलकर ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं और समाज में भेदभाव भी मिटाया जा सकता है।इस दौरान जिला बाराबंकी संगठन मंत्री अरुण कुमार वर्मा,ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल कुमार,ब्लॉक प्रभारी सतीश चन्द्र,मनोज कुमार,पूर्व प्रधान बलराम सिंह,बालक राम गौतम,रमेश चंद्र गौतम,गायत्री देवी,रिंकी देवी,प्रीति रावत,सुनीता देवी,सरिता देवी,केतकी देवी,पूजा देवी, कुशुम देवी,विमला देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष मौजूद रहे।