नरेंद्र की फ़ाइल फ़ोटो
रिपोर्ट:कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
मसौली बाराबंकी:थाना क्षेत्र के देवकाह पुरवा के रहने वाले देवर भाभी का शव रेलवे लाइन पर छत विछत संदिग्ध अवस्था में पाया गया।प्राप्त विवरण के अनुसार 22 वर्षीय नरेंद्र पुत्र स्व: स्वामी शरण निवासी देवकाह व उनकी भाभी 25 वर्षीय शिखा पत्नी ललित का शव रेलवे लाईन पर पड़ा हुआ था।ग्रामीण जब सुबह शौच के लिए जा रहे थे।तो यह दृश्य देखकर अचंभित रह गए।क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी मसौली पुलिस व रेलवे पुलिस को दी।घटनास्थल पर पहुँची पुलिस के द्वारा जाँच करने पर भाभी व देवर का शव कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था जिसमें मृतक देवर के पास आधार कार्ड से शिनाख्त हो पाई की यह ग्राम देवकाह के निवसी है। घटना रेलवे पुलिस की हद में आने के चलते रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के जानकारी के मुताबिक ललित पुत्र स्व: स्वामी शरण की शादी शिखा पुत्री राम कैलाश निवासी ग्राम कसरैला थाना बदोसराय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी में आपसी विवाद के कारण शिखा अपने मायके चली गई।उसने कोर्ट की शरण ली थी। फरवरी 2021में फैसला होने पर दोनों साथ रहने को राजी हो गए थे।