रामनगर/बाराबंकी
रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ल
स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में जनपद बाराबंकी से प्रचंड जीत के उपरांत एम एल सी अंगद सिंह ने महादेवा स्थित लोधेश्वर धाम मंदिर में भोलेनाथ की शिवलिंग के दर्शन कर अपने समर्थको के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।
अंगद सिंह ने दर्शन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुवे कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर निरन्तर बढ़ रहा है।आज उनकी अगुवाई मे जनहित की ढेर सारी योजनाये गांव गरीब तक पहुंचाई जा रही है।उसमें कोई कमी नही आने दी जायेगी।यह बात नवनिर्वाचित एम एल सी अंगद सिंह ने कही,और लोधेश्वर महादेवा में पहुंचकर शिव लिंग की विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एंव जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात भूत भावन भोलेनाथ से मानव समाज के कल्याण की कामना की।उन्होने बुढवल चीनी मिल के पुनः स्थापित होने के सवाल पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी जो कहते है उसे पूरा करते है।उन्होंने कहा मेरे द्वारा जिला क्षेत्र और लोधेश्वर महादेवा में जो भी विकास कार्य संभव हो पाएगा वह मैं जरूर करूंगा।क्षेत्र के विकास मे कोई कोर कसर नही रहेगी।लोधेश्वर महादेव से निकलने के पश्चात विकास खंड रामनगर में पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने नवनिर्वाचित एमएलसी अंगद सिंह का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।वही एम एल सी ने जीत दिलाने में ब्लाक प्रमुख का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह विजय अवस्थी पवन तिवारी गुड्डू दीक्षित पूर्व ब्लाक प्रमुख प्र.नि. आशीष सिंह अवधेश सिंह बबलू सिंह राम किशोर वर्मा संदीप सिंह लक्ष्मण सिंह आकाश दुबे सहित सम्भ्रान्त जन व ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।