हैदरगढ़/बाराबंकी
रिपोर्ट/आशीष मिश्रा
नवरात्रि के पावन अवसर पर जगह-जगह अखंड पाठ व हवन पूजन व कन्या भोज का आयोजन हुआ हैदर गढ़ नगर क्षेत्र से सटे रानापुर गांव में भाजपा रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामेंद्र तिवारी के आवास पर सप्तमी के दिन से प्रारंभ हुआ दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ अष्टमी के दिन हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ हवन पूजन के पश्चात भव्य कन्या भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे