नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की मौत से है आक्रोशित कर्मचारी
रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल/विवेक शुक्ल
रामनगर:प्रतापगढ़ में एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव की पिटाई से नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की मौत से आक्रोशित रामनगर तहसील के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। साथ ही म्रत आत्मा को शोक संवेदना प्रकट की।
कर्मचारियों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिये जाने व उनके परिवार के बच्चो आश्रितों को नौकरी दिए जाने की प्रशासन से मांग की है। साथ ही दोषी एसडीएम पर सख्त कार्यवाही की सरकार से मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर रामनगर तहसील में शोक ब्यक्त किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अंबिका प्रसाद मिहिर , राजस्व निरीक्षक हर्षित कुमार पाण्डे,कमलेश कुमार ,लेखपाल संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह ,डोलिया माता प्रसाद ,आसाराम ,आशुतोष कुमार सिंह ,अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग धरना में शामिल रहे।