रिपोर्ट:दीपक सिंह सरल
सूरतगंज बाराबंकी:बीते सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य महासभा रायबरेली जिलाध्यक्ष कौशल किशोर व अजय शुक्ला ने लखनऊ पहुंचकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह पटेल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे,प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव जयनारायण पटवा,प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप सिंह यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल,प्रदेश युवा सचिव राजकुमार रावत,लखनऊ व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता,अयोध्या मंडल प्रभारी छविराज सिंह,बाराबंकी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबली वर्मा,बाराबंकी जिला प्रभारी विमलेश वर्मा,सीतापुर जिला प्रभारी लवकुश वर्मा,बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष मुन्नू सिंह,तहसील प्रभारी महमूदाबाद संकेत वर्मा,प्रदीप राज सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।इस दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह वर्मा ने कहा महासभा का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण अंग है सभी की भूमिका सराहनीय है संगठन के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए हम 24 घंटे उन्हें सहयोग देने के लिए तैयार हैं।प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि वै पूरे मन से कार्य करें कहीं पर कोई समस्या है तो प्रदेश कमेटी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।