आने वाली नौ अप्रैल को एमएलसी पद के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को विजयी बनाये:-सुरेश खन्ना
रिपोर्ट:-अनुराग मिश्र( राजू)
खुटार(शाहजहांपुर)उत्तर प्रदेश सरकार में पुनः कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के उपरांत कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नगर खुटार प्रथम आगमन पर नगर के नंदलाल पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। चेयरमैन अनुपम शुक्ला,भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा संटू सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें इक्यावन किलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधान संघ अध्यक्ष अध्यक्ष अधीर शुक्ला, हर्ष दीक्षित, अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सत्यम शुक्ला सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा शहर विधानसभा की जनता ने उन्हें नौंवी बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचाया उन्होंने कहा जनपद वासियों ने जो उन्हें प्यार और सम्मान दिया उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे।कार्यक्रम में पहुंचे सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, से अपील करते हुए कहा एमएलसी पद के भाजपा प्रत्याशी सुधीर कुमार गुप्ता आपकी तहसील आपके क्षेत्र के हैं आने वाली 9 अप्रैल को उन्हें भारी मतों से जिताये।चेयरमैन अनुपम शुक्ला भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण मिश्रा गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान सांसद अरुण सागर ,विधायक चेतराम, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला रविंद्र कुमार प्रधान संघ अध्यक्ष अधीर शुक्ला सत्यम शुक्ला प्रधान हर्ष दीक्षित सभासद आशीष मिश्रा ने मंत्री जी को चांदी का मुकुट पहनाया प्रधान पंकज मिश्रा मिलन मिश्रा सभासद सभासद सरवन गुप्ता प्रधान आशीष मिश्रा प्रधान जीत शुक्ला गौरव शर्मा अभय दीक्षित पाल सिंह रोहित शुक्ला सचिन मिश्रा अभिषेक गुप्ता सुरेंद्र मौर्य रामाधार मिश्रा सुधीर मिश्रा रितेश शुक्ला गुरसेवक सिंह गोल्डी अर्चित बाजपाई अभिषेक मिश्रा सोनू राजेश देवल सरताज बरकाती आजाद मंसूरी कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मिश्रा संटू ने किया इस दौरान समस्त सभासद गण क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान कार्यकर्ता गण आदि तमाम लोग मौजूद रहे।